|
क्या है जिंदगी?
क्या है जिंदगी? सावन की रिमझिम या इठलाती धुप
फूलो का गुलशन चिडियों का गीत या झरनों की सरगम,
होली के रंग प्रीतम का संग बिरहा की बेला या पहला मिलन
पहली बरसात तारो भरी रात या पूनम का चाँद
माँ की लोरी, बाबुल का प्यार या हाथो की मेहंदी,
योवन का सृंगार, क्या कहूँ क्या है जिंदगी,
साँसों की रवानी, बचपन की शरारत या जवानी
रास्तो की धुल या कामयाबी की उड़ान
क्या नाम दूं क्या कहू की क्या है जिंदगी ?
आदिन
__________________
अंग्रेज़ी पतझड़ गया, हिंदी सावन आज, अब तो अपने देश में, हो हिंदी का राज
सोने की चिड़िया रहा, अपना भारत देश, सोना दुश्मन ले गया, चिड़िया रह गई शेष
|