|
मरने से पहले एक बार, दीदार तुम्हारा हो जाए
हर आह तबस्सुम बन जाए, हर अश्क सितारा हो जाए,
दुनिया ही बदल जाए अपनी, तेरा एक इशारा हो जाए.
मन के इश्क की राहों में, हर कदम पे सौ सौ खतरे हैं,
लेकिन ये सब कुछ टल जाए, गर साथ तुम्हारा हो जाये.
तू अब तक मुझसे मिला नहीं, कोई बात नहीं कोई गिला नहीं,
मिल जाए जो तेरी रह-ए-गुजर, तो अपना गुजरा हो जाए.
आंखें रो रो कर कहती हैं, दामन को भिगो कर कहती हैं,
मरने से पहले एक बार, दीदार तुम्हारा हो जाए.......
__________________
Mera Jeevan Toota Darpan, Har ek tukda Tujhko Arpan...
|