|
Jiwan path par sabhi saathi bichhad jaane hain
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
जो आज साथ हँसते हैं कल मरघट तक भी नहीं जाने हैं
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
वक़्त के साए ख़ुशी में थे वक़्त के साए ग़म में भी
करता स्वयं को मान बैठता है मगर आदमी ही
रात के अँधेरे ही सुबह के तराने बन जाने हैं
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
मंजिलों और रास्तों की उलझन में खोता है आदमी
रास्तों पर चलके ही मंजिल को मंजिल समझता है आदमी
हासिल किये जो मुकाम रास्तों की गर्द बन जाने हैं
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
जीवन जो जिया जाता है जीवन वो न जिया जाता है
जीवन जो बह लेता है जीवन वो जीवन होता है
जीवन में चिंताओं के भार नहीं उठाने होते हैं
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
जीवन वो ही जीवन नहीं जो जीवन के साथ है
जीवन वो भी जीवन है जो मृत्यु के बाद है
जीवन पथ ऐसा सागर जिसमे नहीं किनारे हैं
जीवन पथ पर सभी साथी बिछड़ जाने हैं
__________________
What we see,observe and reciprocate is our attitude.
|